फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There was a fight between the accused and the victim who came to the court

Jalaun News: न्यायालय आए आरोपी और पीड़िता में हुई मारपीट

Tue, 18 Jul 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 18 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between the accused and the victim who came to the court
उरई। न्यायालय से तारीख कर बाहर निकल रहे युवक व महिला में मारपीट हो गई। इससे वहां खलबली मच गई। न्यायालय सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों व अधिवक्ताओं ने दोनों को बचाया। युवक और महिला ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार निवासी अमित ने बताया कि वर्ष 2021 में कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश से उस पर दुष्कर्म, मारपीट व जात सूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 11 माह बाद वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। मामला एससी-एसटी कोर्ट में चल रहा था। सोमवार को वह तारीख पर न्यायालय के बाहर एक नंबर गेट के बाहर निकला। तभी महिला ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे बचाया। लगभग आधा घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे में लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं ,महिला ने भी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अमित व उसके तीन अज्ञात साथियों ने न्यायालय परिसर में उस पर समझौते का दबाव बनाकर मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके गले में ब्लेड मारकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed