फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There was a fierce fight between two parties at the exhibition, two people were injured

Jalaun News: प्रदर्शनी में दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां, दो लोग घायल

Sun, 24 Nov 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 24 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
There was a fierce fight between two parties at the exhibition, two people were injured
माधौगढ़। अमृता पैलेस के पास लगी प्रदर्शनी मेले में गालीगलौज के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से खलबली मच गई पर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घायल युवक ने तीन नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अटांगाव निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह (30), राजन सिंह (27), अचल तोमर (24) व अंकित सिंह (23) शनिवार रात प्रदर्शनी देखने के लिए आए थे। प्रदर्शनी देखने के दौरान रामहेतपुरा के युवकों से किसी बात पर कहासुनी हो गई, बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगी। रामहेतपुरा के युवकों ने लड़ाई होने की सूचना अपने गांव में कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ग्रामीण अटांगाव निवासी युवकों से गालीगलौज करने लगे, देखते देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें अटांगाव निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह व राजन सिंह के हाथ व पैर में फैक्चर हो गया । सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कोतवाल पप्पू सिंह का कहना है कि तहरीर आ गई हैं। रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली से दो सौ मीटर दूरी पर वारदात, पुलिस को नहीं लगी भनक
माधौगढ़। कोतवाली से मात्र दो सौ मीटर दूर लगी प्रदर्शनी में आधा घंटा तक लाठी डंडा चलते रहे। पुलिस को पता नहीं चल सका। जबकि प्रदर्शनी के दूसरी ओर चितौरा चौराहे पर पुलिस की पिकेट डयूटी लगती हैं। यही नहीं प्रदर्शनी में आए दिन वर्चस्व को लेकर छुटपुट लड़ाई होती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना कि कस्बा इंचार्ज व यूपी 112 को सूचना देने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। जबकि इतनी भीड़ होने के बाद भी एक भी पुलिस कर्मी प्रदर्शनी में नहीं था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed