{"_id":"694ed4ff92a9d31ba1055b4f","slug":"there-should-be-no-negligence-in-the-screening-of-persons-with-disabilities-and-they-should-be-provided-with-the-benefits-of-government-schemes-orai-news-c-224-1-ori1005-138464-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दिव्यांगों की स्क्रीनिंग में न हो लापरवाही, शासन की योजनाओं का दिलाया जाए लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दिव्यांगों की स्क्रीनिंग में न हो लापरवाही, शासन की योजनाओं का दिलाया जाए लाभ
विज्ञापन
माधौगढ़। समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के सहायक अध्यापकों का दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ।
ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में बीईओ ज्ञानप्रकाश अवस्थी ने कहा कि कोई भी दिव्यांग बच्चा स्क्रीनिंग से छूटने न पाए। बच्चों को शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाया जाए। संदर्भदाता शिवदीन चौधरी ने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों को विद्यालय का वातावरण एवं शिक्षण को गतिविधि के माध्यम से बताया जाए। साथ ही उन्होंने दिव्यांग बच्चों के परिवार के साथ किस तरह सामंजस्य बनाया जाए, जानकारी दी गई।
सहायक अध्यापक श्यामजी ने श्रवणबाधित बच्चों के लिए साइन लेंग्वेज एवं विद्यालय के वातावरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी देकर उनका मनोबल बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में प्राची गुप्ता, शिखा शर्मा ,निधि कुशवाहा, राखी गुप्ता, सोनल वैद्य, सौरभी निरंजन ,वैशाली,जानकी शरण दीक्षित, राहुल, मोहित, आदित्य कुमार, कुलदीप सिंह आदि रहे। (संवाद)