फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There is no arrangement for protection from cold in cowsheds

पशु चिकित्साधिकारी ने गोशालाओ का किया निरीक्षण, नहीं मिले, सर्दी से बचाव के इंतजाम

Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for protection from cold in cowsheds
कदौरा। प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी गोशालाओं की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। हाल यह है कि ज्यादातर गो आश्रय स्थलों में टिन शेड न होने से मवेशी ठंड में खुले में कंपकंपाते रहते हैं। सफाई न होने से
विज्ञापन

चौतरफा गंदगी और कीचड़ फैला है। बुधवार को डीएम के निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारी ने ब्लाक क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिम्मेदारों को हिदायत देते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वह रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी व सीडीओ को सौंपेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को पशु चिकित्साधिकारी डा. नीरज सचान ने पशुपालन टीम के साथ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हरचंद्रपुर, बागी, उकुरुवा, शहादतपुर, कुशमरा बावनी, खुटमिली आदि में गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हरचंद्रपुर, कुशमरा बावनी, उकुरुवा, शहादतपुर, बागी में टिन शेड आदि नही मिले, गोवंश खुले में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही गोशालाओं में चौतरफा गंदगी फैली मिली। जिस पर उन्होंने प्रभारियों को कड़ी हिदायत देते हुए
हफ्तेभर में गोशालाओं में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, खुटमिली गोशाला का गेट टूटा मिला। ग्रामीणों ने गोवंशों के बाहर निकल जाने की शिकायत की। ठंड से बचाव के इंतजाम न नहीं मिले। इस दौरान उनके साथ मौजूद टीम ने गोशाला में बीमार पशुओं स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज सचान ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व सचिवों व प्रधानों को गोशालाओं में व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थिति जस की तस है। आश्रय स्थलों में गोवंश ठंड से ठिठुर रहे हैं और उनके बैठने के इंतजाम नही है। वह अपनी रिपोर्ट जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व सीडीओ को सौंपेंगे। जल्द ही जिम्मेदरों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी नितेश पटेरिया, नसीम खान, वीरपाल सहित ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed