फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There has been a decline in the number of patients in Ayurvedic hospitals

Jalaun News: आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीजों की संख्या में आई गिरावट

Sat, 13 Dec 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
There has been a decline in the number of patients in Ayurvedic hospitals
उरई। आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। जिले के 43 राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों में कई ऐेसे हैं, जहां ओपीडी में मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण कुमार गुप्ता ने नाराजगी जाहिर की है और मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मार्च में उरई नगर के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मरीज की संख्या में उतार-चढ़ाव आया है। मार्च में 2211 मरीज देखे गए तो अप्रैल में 2238 मरीज, मई में 1937, जून में 1053, जुलाई में 1297, अगस्त में 1517, सितंबर में 1687, अक्तूबर में तेजी से गिरावट आई है संख्या 889 पहुंच गई। नवंबर में 1139 मरीज देेखे गए। वर्ष 2024 में इस अवधि में इस अस्पताल में 26,353 मरीज देखे गए थे, इस साल संख्या घटाकर 13,968 रह गई है। इसी तरह कालपी में भी मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। मार्च 2024 से नवंबर 2024 तक की अवधि में 13439 मरीज देेखे गए थे।
विज्ञापन

इस साल संख्या 8906 रह गई है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धंतौली में पिछले साल इस अवधि में 8986 मरीज देखे गए थे तो इस अवधि में 5120 मरीज ही देखे गए हैं। नरी में पिछले साल 10226 मरीज देेखे गए थे। इस साल यह संख्या आधी रह गई है। यहां 5405 मरीज देखे गए हैं। कुसमिलिया में पिछले साल 10836 मरीज देखे गए थे। इस साल 7824 मरीज ही देखे गए हैं। कदौरा में पिछली साल 9462 मरीज देखे गए थे, इस साल इस अवधि में 3442 मरीज ही देेखे गए हैं। पिछले साल मार्च से नवंबर की अवधि में 5,16,267 मरीज देखे गए थे तो इस साल संख्या घटकर 3,17,017 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed