फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Then why have you tied the blindfold of caste in your eyes?

Jalaun News: फिर क्यों बांध लिया है आंखों में जाति-पाति का पट्टा

Tue, 05 Sep 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 05 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Then why have you tied the blindfold of caste in your eyes?
उरई। सृजन ऐसा हो जिसमें समाज राष्ट्र का हित निहित हो, नवचेतना का संदेश हो। मानवीय प्रेम सद्भावना व्यवहार में हो। यह बात पूर्व कमिश्नर शंभूदयाल ने अपने आवास राजेंद्रनगर में संवेदना सहित समिति के तत्वावधान में आयोजित काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। वाणी वंदना कवियत्री प्रियंका शर्मा ने की। काव्य पाठ में यज्ञदत्त त्रिपाठी ने सुनाया-मीठा सबको मीठा लगता खट्टा सबको खट्टा, फिर क्यों बांध लिया है आंखों पर जाति पाति का पट्टा। सिद्धार्थ त्रिपाठी ने पढ़ा-अमर प्रेम है नहीं कि केवल मन से मन मिल जाए। रामशंकर गौर ने पढ़ा- यह अपशकुन हैं जो मोमबत्ती फूंककर तुम बुझा रहे हो। शिखा गर्ग, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, इंदू, विवेक, शौक चांदपुरी, पुष्पेंद्र पुष्प, महेश प्रजापति आदि ने काव्यपाठ कर लोगों की तालियां बटोरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुरेश चंद्र त्रिपाठी, ब्रह्मप्रकाश अवस्थी, गीतकार पुष्पेंद्र पुष्प को साहित्य सुरभि सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यज्ञदत्त त्रिपाठी व संचालन डॉक्टर माया सिंह माया ने किया। इस दौरान भोला प्रसाद गौतम, मणींद्र शर्मा, स्वतंत्र सिंह सेंगर, चंद्रभान, दयाराम अहिरवार, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। पूर्व प्रधानाचार्य जगरूप सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed