फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Then the lights will be lit city

तो दूधिया रोशनी से चमकेगा शहर

Tue, 19 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Tue, 19 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Then the lights will be lit city
नगर पालिका इस बार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर को दूधिया रोशनी
विज्ञापन
में नहला देगा। इसके लिए 14वें वित्त आयोग के बजट के बचे 35 लाख रुपये से 300 एलईडी लाइटों की खरीदारी की जा रही है। मालूम हो कि नगर पालिका मुख्य सड़कों पर लगे 509 पोलों में से 300 पोलों में एलईडी लाइटें लगाने जा रही है। बजट के अभाव में सभी पोलों पर लाइटें लगाना टेढ़ी खीर

साबित हो सकता है। चूंकि एक एलईडी की कीमत 11, 500 रुपये है और 14 वें वित्त आयोग का बजट केवल 35 लाख रुपये बचा हुआ है। इसमें केवल 300 एलईडी लाइटें खरीदी जा सकेंगी। ऐसी स्थिति में सभी पोलों पर एलईडी लाइटें लगा पाना मुश्किल होगा।

वार्डों में लगेंगी सोडियम लाइटें
शहर के मुख्य मार्ग के पोलों पर लगी सोडियम लाइटों को निकालकर शहर के वार्डों के खंभों में लगाया जाएगा। इससे शहर के सभी वार्ड भी गणतंत्र दिवस पर जगमगाएंगे।

वर्जन
पालिका गणतंत्र दिवस की तैयारी कर रही है। 14वें वित्त आयोग के रुपयों से 300 एलईडी की खरीदारी की जा रही है। इसे गणतंत्र दिवस के पहले ही खरीद कर मुख्य सड़कों के पोलों पर लगा दिया जाएगा।-रविंद्र कुमार, ईओ, पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed