फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Theft of thousands in two shops, by cutting tin shed in one and enter

दो दुकानों में हजारों की चोरी, एक में टिन शेड काटकर घुसे

Mon, 06 Jul 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Theft of thousands in two shops, by cutting tin shed in one and enter
आटा में चोरों द्वारा काटी गई दुकान की टिन दिखाता दुकानदार - फोटो : ORAI
फोटो- 01 दुकान की कटी टिन शेड दिखाता दुकानदार।
विज्ञापन

--
आटा में चार्ज बदलते ही चोरों का धावा
- दो दुकानों में हजारों की चोरी, एक में टिन शेड काटकर घुसे
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा (जालौन)। थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने दो दुकानों से नगदी व कीमती सामान पार कर दिया। सूचना के बाद भी नवागंतुक थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा घटनास्थल पर जांच करने नहीं पहुंचे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आटा कस्बा निवासी सोनू यादव का फोटो स्टूडियो है। रविवार की रात सोनू यादव स्टूडियो बंद कर घर चला गया था। सोमवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो भीतर सामान बिखरा पड़ा था। स्टूडियो से लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल के चार्जर, लीड, पान मसाला व गुल्लक में रखे सात हजार रुपये गायब मिले।
विज्ञापन

वहीं, बसस्टैंड पर स्थित नीशू पाल की फुटवियर व पर्स की दुकान में लगे टिन शेड को कटर से काटकर चोर दुकान में घुस गए और इसके बाद दुकान के भीतर घुसकर चार जोड़ी पर्स पार कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे दरोगा प्रदीप कुमार जांच की। दरोगा के मुताबिक, चोरों की तलाश की जा रही है। बता दें कि रविवार को ही एसपी ने जेपी पाल की जगह सुधाकर मिश्रा को थाने का चार्ज सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed