{"_id":"688d19264d6efb199d096b1c","slug":"the-youth-who-was-victimized-by-the-inspector-appealed-to-the-dig-for-justice-orai-news-c-224-1-ori1005-132664-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दरोगा से पीड़ित युवक ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दरोगा से पीड़ित युवक ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाने में तैनात दरोगा पर युवक ने उसे जबरन उठाकर ले जाने व मारपीट कर तीस हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को डीआईजी से शिकायत की है। आरोप है कि दरोगा ने उसे फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी है।
कैलिया निवासी पवन शिवहरे उर्फ जगत नारायण ने डीआईजी केशव कुमार चौधरी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि 18 जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह घर के बाहर पड़ोस के कुछ लोगों के साथ ताश पत्ते खेल रहा था। दरोगा मोहित यादव मौके पर आए और उसे व तीन अन्य युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि दरोगा ने थाने ले जाकर उसकी बुरी तरह डंडों से पिटाई की।
आरोप है कि उसे दो किलो गांजा रखने का झूठा आरोप लगाकर जेल भेज रहे थे। इस पर दरोगा ने उसके पिता से 30 हजार रुपये लिए और उसके बाद उसे छोड़ा। पिता ने यह रुपये गहने बेचकर जुटाए थे। इसके बाद 19 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे दरोगा ने उसे गाड़ी में बैठाया और सलैया रोड पर एक थैले में देसी शराब के क्वार्टर डालकर थैला उसे थमाकर उसकी फोटो खींची। धमकी दी कि अगर भागे तो गोली मार देंगे। शाम करीब 5 बजे उसका दफा 60 में चालान कर दिया। पवन ने आरोप लगाया कि दरोगा ने जाते-जाते धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो किसी बड़े केस में फंसा देंगे। पीड़ित पवन ने पुलिस उप महानिरीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।