फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The youth was taken hostage and put in a car

Jalaun News: युवक को बंधक बनाकर कार में डालकर ले गए

Mon, 13 Jan 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 13 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The youth was taken hostage and put in a car
उरई। चार युवकों ने एक युवक से ट्रक संचालन करने पर रंगदारी मांगी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे कार में बंधक बनाकर डाल लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रताप शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के उकासा गांव निवासी श्यामजी मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र की मंशापूर्ण मंदिर के पास शुक्रवार को खड़े थे। बताया कि वह अपने रिश्तेदार का मौरंग व ट्रकों के संचालन का काम देखते हैं। इसी दौरान वहां पर मयंक यादव, जीतू विश्वकर्मा, गोलू व एक अज्ञात व्यक्ति आया और कहा कि अगर मौरंग के ट्रक निकालने हैं तो प्रत्येक ट्रक के हिसाब से रंगदारी देनी होगी नहीं तो उनके क्षेत्र से वह ट्रक नहीं निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

इस बात को लेकर बहस हुई तो चारों लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर गाड़ी में डाल लिया और मारपीट करते हुए उन्हें कालपी की तरफ ले गए। इसी दौरान मंदिर के पास खड़े श्यामजी मिश्रा के किसी दोस्त ने यह सब देखा और उनके रिश्तेदार को सूचना दे दी। रिश्तेदार भी गाड़ियां लेकर उनके पीछे लग गए और कालपी के पास जंगल में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बाद में पुलिस के आने की सूचना पर दोनों पक्ष भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को श्यामजी मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर दी जिसमें मयंक यादव, जीतू विश्वकर्मा, गोलू व एक अज्ञात पर रंगदारी न देने पर बंधक बनाकर मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed