फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man threatened to make the video viral, the teenager jumped from the roof

Jalaun News: युवक ने दी वीडियो वायरल करने की धमकी, किशोरी ने छत से लगाई छलांग

Thu, 03 Jul 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The young man threatened to make the video viral, the teenager jumped from the roof
कोंच (जालौन)। कस्बे में एक युवक ने किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे आहत होकर मंगलवार शाम किशोरी ने छत से छलांग लगा दी। किशोरी का ग्वालियर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार को किशोरी की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि प्रताप नगर निवासी सगे भाई मोहम्मद इंजमाम व आशिक राईन कई दिनों से उसकी दोनों बेटियों को परेशान कर रहे थे। इसमें एक बेटी नाबालिग है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों घर में घुस आए। इस दौरान दोनों बेटियां घर पर थीं। इस दौरान दोनों ने बेटियों से संबंध बनाने की कोशिश की। बेटियों ने विरोध किया तो दोनों भाइयों ने पुराने वीडियो दिखाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि इसके बाद उसकी छोटी बेटी (16) ने छत से कूद कर जान देने की कोशिश की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने किशोरी को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि देर रात सूचना दी गई थी। किशोरी की मां की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed