{"_id":"6438597acdcd872bdb0163c5","slug":"the-young-man-killed-himself-by-making-a-noose-orai-news-c-12-1-178312-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मानसिक परेशान युवक ने फंदा बनाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मानसिक परेशान युवक ने फंदा बनाकर जान दी
विज्ञापन
उरई। युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के नींबू का पुरवा और हाल पता पटेल नगर निवासी अरविंद कुमार का पुत्र आदित्य (22) होटल में खाना बनाता था। परिजनों के मुताबिक वह कुछ दिनों ने परेशान चल रहा था। बुधवार रात उसने फंदा लगा लिया। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता भी मजदूरी करते हैं। उसकी मौत से मां बेबी, छोटे भाई सम्मान और दो बहनों सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।