{"_id":"598f49b74f1c1bfe538b485c","slug":"the-wrestlers-show-up-in-the-intrinsic-riot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय दंगल में पहलवानो ने दिखाए दांवपेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय दंगल में पहलवानो ने दिखाए दांवपेंच
Sun, 13 Aug 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:02 AM IST
कदौरा। कदौरा क्षेत्र के बागी गांव में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें कई जनपदों के पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। बांदा के नमन व ललितपुर के पंकज में हुई कुश्ती सबसे बेहतर रही। बागी प्रधान अर्चना तिवारी और ग्रामीणों के सहयोग से गांव में शनिवार को अंतरजनपदीय दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बांदा, हमीरपुर, औरैया, झांसी, इटावा, जालौन के पहलवानों ने भाग लिया। इटावा के पहलवान संदीप ने झांसी के पहलवान विनय को पटखनी दी। जालौन के पहलवान सुधीर ने औरैया के राजेंद्र को चित किया। बांदा के नमन व ललितपुर के पंकज के बीच हुई कु श्ती आकर्षण का केंद्र रही। आयोजकों ने विजेता पहलवान को 21 हजार रुपये व शील्ड प्रदान की। अन्य पहलवानों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके पहले दंगल का शुभारंभ करने के बाद राजू राठौर नेकहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं में निखार आता है। प्रतिभाओं को निखारना हम सभी का कर्तव्य है। इनसे जनपद प्रदेश व देश का नाम रोशन होता है। विजय कांत, लक्ष्मीकांत तिवारी, नितेश तिवारी, सीटू सिंह, योगेंद्र सिंह, शान सिंह, अनीस खां, शिवशंकर सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।