फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The woman had strangled her husband to death due to illicit relations

Jalaun News: महिला ने अवैध संबंधों में पति को गला दबाकर मारा था

Mon, 19 May 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The woman had strangled her husband to death due to illicit relations
एट। महिला ने अवैध संबंधों के चलते पति की गला दबाकर हत्या की थी। किसी को शक न हो, इसलिए शव छत से नीचे फेंक दिया था। घटना के बाद से ही ससुर बेटे की हत्या करने का आरोप बहू पर लगा रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि होने पर जब पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के गिरथान गांव निवासी अजय उर्फ मोंटी पाल (25) का शव 14 मई की सुबह घर के पीछे स्थित बाड़े में मिला था। उसकी पत्नी शिवानी ने बताया था कि पति शराब पीकर आए थे, नशे में गिरने से उनकी मौत हो गई है। लेकिन मृतक मोंटी के पिता मंगल सिंह ने बहू, उसकी मां और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था। उसने पुलिस को बताया था कि उसने अपने बेटे की शादी डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारी गांव निवासी शिवानी से की थी। लेकिन शादी के पहले से ही उसके सचिन नामक युवक से संबंध थे।
विज्ञापन

इस पर वह अक्सर पति से विवाद करती रहती थी। 13 मई को परिवार सैदनगर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। तभी बहू ने अपनी मां व प्रेमी के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक की मौत गला दबाने से हुई थी। इस पर पुलिस ने शिवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने बताया कि मोंटी को सचिन के बारे में जानकारी हो गई थी। इस पर वह अक्सर शराब के नशे में आकर उससे उसी बात को लेकर विवाद करने लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 मई को भी वह शराब के नशे में घर आया और उसके साथ विवाद करने लगा। गुस्से में आकर उसने पति का गला दबा दिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसने शव को छत से नीचे फेंक दिया था। कि सभी को लगे कि वह नशे की हालत में गिर गया हो। पुलिस ने आरोपी शिवानी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने गला दबाने की बात कुबूली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed