{"_id":"6805441b88c16b5eb00060ec","slug":"the-woman-filed-a-report-against-three-people-including-her-brother-in-laws-son-and-son-orai-news-c-224-1-ori1001-128270-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला ने जेठ के दामाद व बेटे समेत तीन पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला ने जेठ के दामाद व बेटे समेत तीन पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Mon, 21 Apr 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव में जहर खाने से हुई युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने जेठ के दामाद और उसके बेटे सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव में 18 अप्रैल को दो सगे भाइयों सुरेंद्र अहिरवार व भंवर सिंह ने भतीजी की शादी के दिन जमीन के विवाद में जहर खा लिया था। इसमें सुरेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी और छोटा भाई भंवर सिंह की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। सुरेंद्र की मौत के बाद उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने जेठ के दामाद कोटरा थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी रामकिशोर, उसके भाई जीतू व जेठ के बेटे जितेंद्र के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रामकिशोर मृतक सुरेंद्र के बड़े भाई माताप्रसाद का दामाद है। जिसके नाम सुरेंद्र के पिता स्व. भिरई ने तीन साल पहले अपने हिस्से की तीन बीघा जमीन नाम कर दी थी। इसी जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।