फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The woman committed suicide by hanging herself

महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 15 Jul 2022 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself
उरई। महिला ने घर की गैलरी मेें फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब घर पहुंचे तो आवाज लगाने पर दरवाजा न खुलने पर आसपास मौजूद ग्रामीण आ गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो गैलरी में उसका शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि परिजन मौत की वजह नहीं बता पा रहे है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा के मोहल्ला पाखर निवासी मस्तराम प्रजापति की 43 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी ने गुरुवार को घर की गैलरी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। दामाद अनिल ने पुलिस को बताया कि राजेश्वरी के एक बेटा है जो बाहर रहकर मजदूरी करता है। घटना के समय परिजन काम से बाहर गए थे। महिला घर पर अकेली थी। मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

-----------------------
गृहकलह में युवक ने फंदा लगा दी जान
कदौरा के अभिरवा का मजरा पाली गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। गृहकलह के चलते युवक ने पेड़ पर फंदा डाल कर जान दे दी। ग्रामीणों ने जब उसके शव को लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आननफानन में बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के अभिरवा का मजरा पाली गांव निवासी यशवंत उर्फ मुलायम (28) ने गृहकलह के चलते गुरुवार की देर रात घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगा कर जान दे दी। ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह पेड़ पर शव लटका देख परिजनों को जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि यशवंत 10 दिन पहले छोटे भाई की शादी में शामिल होने राजस्थान से आया था। गुरुवार की शाम किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया था। इस कारण उसने जान दे दी। थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं हे। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed