फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The weather became cool due to heavy rain

Jalaun News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ ठंडा

Sun, 10 Sep 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The weather became cool due to heavy rain
उरई। तीन दिन से हो रही बारिश से मौसम तो ठंडा हो गया। उमस गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। बारिश होने से सर्दी जैसे दिन महसूस होने लगे। सुबह शाम हल्की ठंडक सी रही।
विज्ञापन

शनिवार को भी सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर होने पर हल्की बौछार से शुरू हुई बारिश ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली। दो घंटे की बारिश में पूरा शहर तरबतर हो गया। देर शाम को ठंडक रही। लोग भी मौसम का लुफ्त उठाते दिखे। एक तरफ जहां बारिश होने से मौसम ठंडा हुआ। दूसरी तरफ शहर में कई जगह जलभराव की भी स्थिति रही। नगर की कुछ सड़क कच्ची होने से दलदल बन गई। जिसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ा। पानी कच्ची सड़कों पर बहता रहा।
विज्ञापन

इंदिरानगर, राजेंद्रनगर में नाली साफ नहीं होने सड़क पर पानी बहता रहा। उसी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। वहीं शहर के मोनी मंदिर के पास राठ रोड ओवर बि्रज के पास सड़क के दोनों और सड़क पर गड्ढों में जलभराव हो गया। सड़क कई महीनों से ध्वस्त है। हल्की बारिश में ही तालाब जैसा नजारा दिखने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed