{"_id":"58d8081e4f1c1b297d1a181d","slug":"the-warden-oficer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद से जागे अफसर तो दौडे़ कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद से जागे अफसर तो दौडे़ कर्मचारी
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में छपी खबर दिखाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर से खराब ट्यूबवेल की मोटर रविवार को ठीक हो गई। जलसंस्थान की दो सदस्यीय टीम ने अवर अभियंता के साथ जाकर न सिर्फ मोटर बदला, बल्कि पानी की आपूर्ति भी शुरू कराई। सप्ताह भर से ठप आपूर्ति रविवार को चालू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसका श्रेय ‘अमर उजाला’ को श्रेय दिया।
विज्ञापन
सात हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत पहाड़गांव के ट्यूबवेल नंबर दो की मोटर फुंक जाने से पानी आपूर्ति ठप हो गई थी। इसी ट्यूबवेल से पूरे गांव में पानी की सप्लाई की जाती थी। इससे गांव में पेयजल संकट हो गया। अमर उजाला ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
25 मार्च के अंक में ‘ट्यूवबेल पर ताला’, 26 मार्च के अंक में ‘मोटर खराब, आपरेटर फुर्र, वाशिंदों की शामत’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो जलसंस्थान के अधिकारियों की नींद टूटी। आनन-फानन में अधिकारियों ने अवर अभियंता एसपी गुप्ता के साथ दो सदस्यीय टीम को गांव भेजा।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने फुंकी मोटर को बदलकर गांव में पेयजल की आपूर्ति शुरू कराई। ग्रामीण अरुण कुमार, सोनू, लालाराम, ब्रजमोहन, रामप्रकाश आदि ने बताया कि ‘अमर उजाला’ की खबर का ही नतीजा है कि अधिकारियों ने कर्मचारियों की टीम भेजकर मोटर खराब कराई, वर्ना गांव में कब तक गांव में पानी संकट से ग्रामीणों को जूझना पड़ता, कहा नहीं जा सकता था।
जलसंस्थान कोंच के अवर अभियंता एसपी गुप्ता का कहना है कि मोटर को ठीक कराकर गांव में पानी आपूर्ति शुरू करा दी गई है। गर्मी में पीने के पानी की किल्लत किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी।