फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The villagers demanded the construction of the road from the MLA

Jalaun News: ग्रामीणों ने विधायक से की सड़क बनवाने की मांग

Mon, 25 Aug 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The villagers demanded the construction of the road from the MLA
कोंच। बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत कर नई सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील के नदीगांव विकास खंड के ग्राम गंगथरा व झिलरा के ग्रामीणों ने रविवार को माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन को प्रार्थना पत्र देकर गांव की दो किलोमीटर कच्चे मार्ग पर नई सड़क बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम झीलरा के लिए पक्का रोड ब्योना रियासत से सीधा झीलरा के लिए बनवाया जाए। कच्ची सड़क से ग्रामीणों को गुजरने में परेशानी हो रही है। व्योना रियासत से झीलरा की दूरी दो किलोमीटर है, यह रोड काफी समय से कच्चा बना हुआ है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा कई बार इस मार्ग को बनवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। यह मार्ग झीलरा, व्योना रियासत, देवरी, रानीपुरा, तीतरा खलीलपुर आदि गांवों को जोड़ता है। जिससे सीधा तीतरा कमसेरा रोड के लिए यह रास्ता खुल जाएगा। सड़क बनने के बाद परिवहन निगम की जगम्मनपुर- झांसी चले वाली बस का लाभ भी मिल सकेगा। इस दौरान राजकुमार खरे, गजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, कल्याण सिंह, रामपाल सिंह, श्रीशंकर आदि मौजूद रहे। विधायक ने सर्वे कराकर नई सड़क बनवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed