{"_id":"6a568663453f79cb6906b0f4","slug":"the-third-eye-could-prove-helpful-in-solving-the-adalsarai-theft-case-orai-news-c-224-1-ori1005-146779-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अदलसराय चोरीकांड के खुलासे में मददगार बन सकती है तीसरी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अदलसराय चोरीकांड के खुलासे में मददगार बन सकती है तीसरी आंख
विज्ञापन
कालपी। नगर के मोहल्ला अदलसराय में हुई चोरी की घटना के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे अहम भूमिका निभा सकते हैं। पुलिस को नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों में संदिग्ध की गतिविधियां कैद मिली हैं, जिनके आधार पर उसकी पहचान और तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि रविवार रात चोर ने मोहल्ला अदलसराय निवासी महफूज खां के मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। सोमवार सुबह काम से लौटे गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन शुरुआती फुटेज में संदिग्ध की तस्वीर स्पष्ट नहीं मिल सकी। इसके बाद सोमवार शाम एसओजी और कोतवाली पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
जांच में संदिग्ध के दमदमा क्षेत्र तक पहुंचने की पुष्टि हुई है। दमदमा मस्जिद के पास स्थित एक मकान में लगे कैमरे में संदिग्ध की तस्वीर स्पष्ट रूप से कैद हुई है, जिसे पुलिस जांच का महत्वपूर्ण सुराग मान रही है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है। इसके लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद है।
प्रमुख स्थानों के कई कैमरे पड़े खराब
नगर में पूर्व कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर के कार्यकाल में व्यापारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रमुख स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनका नियंत्रण कोतवाली से किया जाता था। हालांकि उनके स्थानांतरण के बाद कैमरों का रिचार्ज और रखरखाव नहीं हो सका, जिससे अधिकांश कैमरों का कोतवाली से संपर्क टूट गया और कई प्रमुख स्थान निगरानी व्यवस्था से बाहर हो गए हैं।