फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The third day of Nautapa was very hot, the mercury reached 46.2 degrees.

Jalaun News: खूब तपा नौतपा का तीसरा दिन, 46.2 डिग्री पर पहुंचा पारा

Wed, 27 May 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The third day of Nautapa was very hot, the mercury reached 46.2 degrees.
उरई। नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को सूरज ने जमकर आग बरसाई। जिले का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के 45.9 डिग्री से अधिक रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर होते-होते शहर की सड़कें वीरान नजर आने लगीं और बाजारों में ग्राहक न पहुंचने से दुकानदार भी सुस्ताते दिखाई दिए।
विज्ञापन




भीषण गर्मी का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढंककर बाहर निकले। चौराहों और बाजारों में दोपहर के समय आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ रही। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को बार-बार पानी और शीतल पेय का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन




नौतपा के लगातार बढ़ते तापमान से बिजली और पानी की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। शहर के कई इलाकों में दिनभर कूलर और एसी चलने से बिजली खपत बढ़ी रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर के समय खेतों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि गुरुवार को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है। हालांकि तेज हवा और हल्की बारिश के भी आसार हैं। अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि यदि बारिश का सिलसिला बना रहता है तो आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। इससे भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।


डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed