फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The thief running away from Jalaun was caught with a stolen bike

भाग रहे चोर को चोरी की बाइक समेत पकड़ा

Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The thief running away from Jalaun was caught with a stolen bike
जालौन। खेत पर काम कर रहे किसान की सड़क किनारे खड़ी बाइक तीन बाइक सवार लुटेरे लेकर भाग निकले। बाइक ले जाते समय किसान ने चोरों को देख शोर मचा दिया। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने अपनी-अपनी बाइकों से चोरों का पीछा किया और रास्ते में चोरों की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। ग्रामीणों ने एक चोर को बाइक समेत पकड़ लिया, जबकि दूसरा तमंचा दिखाते हुए भाग गया। पकड़े गए चोर व बाइक को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड गांव निवासी रामबरन सिंह शनिवार की दोपहर खेत पर काम करने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक खेत किनारे सड़क पर खड़ी कर दी थी। इस दौरान एक बाइक पर तीन चोर आए और उनकी बाइक का लाक तोड़कर भागन लगे। तभी ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया और जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर के पास स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बाइक सवार दो लुटेरों में से एक को बाइक के साथ पकड़ लिया। तीसरा चोर अपनी बाइक लेकर मौके से भाग गया। वहीं टक्कर लगने से किसान रामबरन घायल हो गया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम राघवेंद्र निवासी राठौरनपुरा रामपुरा बताया। पुलिस उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed