फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The teenager injured

Jalaun News: किशोर ने स्कूल जा रहे छात्र को काटकर किया घायल

Thu, 12 Dec 2024 11:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 12 Dec 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
The teenager injured
मुहम्मदाबाद (जालौन)। डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव में एक किशोर तीन माह में अपने नुकीले दांतों से करीब दस लोगों को काट चुका है। इससे गांव में दहशत बनी है। बुधवार को किशोर ने स्कूल जा रहे आठ वर्षीय छात्र को काटकर घायल कर दिया। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस को सुपुर्द करने लगे। लेकिन कुछ लोगों ने बीचबचाव कर उसे छुड़वा दिया। किशोर की वजह से गांव में बच्चों व बुजुर्गों में दहशत व्याप्त है। पिता का कहना है कि उसका आगरा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी शंकर दयाल का 17 वर्षीय पुत्र अभय कक्षा 12 का छात्र है। वह पिछले तीन महीने से लोगों को काटने लगा है। स्कूल में भी वह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इससे स्कूल प्रबंधन ने उससे स्कूल न आने की बात कही है। बुधवार को वह घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान कक्षा तीन में पढ़ने वाला आठ वर्षीय राज पुत्र हरिओम सोनी उधर से निकला तो उसने उसके हाथ में कस कर काट लिया।
विज्ञापन

घटना से गांव में खलबली मच गई और वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने उसे पुलिस को सौंपने की बात कही। लेकिन कुछ लोगों ने उसे छुड़वाकर परिजनों के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह अब तक गांव के ही शंकर की 17 वर्षीय पुत्री दीपिका, गजेंद्र के 16 वर्षीय पुत्र अनुज, आशीष की 15 वर्षीय पुत्री छाया व 80 वर्षीय ठाकुरदीन सहित दस लोगों को काट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि अब उसकी दहशत इस कदर फैल गई है कि आसपास रहने वाले बच्चे उसे देखकर घरों में छिप जाते हैं। बताया कि वह देखते ही लोगों पर झपट पड़ता है और इतनी ताकत से काटता है कि मांस तक उसके मुंह में आ जाता है। वहीं, उसके पिता शंकर दयाल ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसके घर में एक कुत्ता पला था। उसने अभय, उसे व उसकी पत्नी रजनी, मां कल्ली को काट लिया था।

बताया कि तब सभी को जिला अस्पताल में रैबीज के तीन-तीन इंजेक्शन लगाए गए थे। लेकिन अभी कुछ समय से अभय की तबियत बिगड़ गई। इस पर उसे आगरा ले जाया गया था। जहां डॉक्टर से करीब डेढ़ साल तक दवाई चलने की बात कही है। उसका इलाज चल रहा है। नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डकोर चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी लेकर गुरुवार को टीम गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed