फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The team arrived to investigate the CC road construction

सीसी सड़क निर्माण की जांच के लिए पहुंची टीम

Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to investigate the CC road construction
सीसी निर्माण कार्य देखते अधिकारी - फोटो : ORAI
कदौरा। ग्राम कानाखेड़ा में मानक विहीन सड़क निर्माण के दौरान हुए हंगामे के बाद रविवार को कई जांच अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम कानाखेड़ा में शनिवार को गांव के लोगों ने सीसी सड़क पर घटिया निर्माण कराते हुए हंगामा किया था। साथ ही निर्माण कार्य भी बंद कराया दिया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ अतिरंजन सिंह ने जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद रविवार को अवर अभियंता मनरेगा प्रवीण द्विवेदी व सचिव धीरेंद्र यादव की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के लिए गांव पहुंची।
टीम ने डाली गई सीसी सड़क की गुणवत्ता को खुदाई करवा कर परखा और लेवल की माप की। मसाले की गुणवत्ता में रेत व जीरा गिट्टी का प्रयोग अधिक होने पर संबंधित को चेतावनी देकर मसाले का सैंपल भर कर जांच के लिए भेजा। अवर अभियंता मनरेगा प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की। इस दौरान सीसी सड़क लेवल का सही नही पाया गया। इसके साथ ही गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके लिए ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं मसाले का सैंपल भर कर जांच के लिए भेजा गया है। इस मौके पर जेई अरविंद पाल सचिव धीरेंद्र यादव, रहमत खान, अवध पाल ब्रिजेंद्र पाल सहित अन्य ब्लॉक कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed