फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The team also removed the drying clothes with Katia

टीम ने कटिया संग सूखते कपड़े भी हटवाए

Sun, 21 Feb 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
The team also removed the drying clothes with Katia
20 फरवरी को प्रकाशित खबर का पीडीएफ। - फोटो : ORAI
उरई। तुलसी नगर में बंद पड़ी एलटी लाइन पर सूखते कपड़ों, झूलते तारों और कटिया की शिकायत पर शनिवार की सुबह ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अचानक टीम को देख इलाके में भी कुछ क्षणों के हड़कंप सी स्थिति रही। इसके बाद टीम ने मोहल्ले में पड़ी कटिया हटाने का काम शुरू किया। इसी कड़ी में बंद लाइन में सूख रहे कपड़ों को हटवाकर वहां के मकान मालिकों को भी चेताया गया कि यदि दोबारा कटिया डाली या फिर बंद लाइन पर कपड़े डाले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि तुलसीनगर के मोहल्ले में दो साल पहले बिजली की लाइन तो डाली गई थी लेकिन उसे चालू नहीं किया गया था। इस कारण मोहल्ले के कुछ लोगों ने मकान के सामने से निकली बंद लाइन का इस्तेमाल कपड़े सुखाने के लिए करना शुरु कर दिया और बिजली के लिए कटिया डाल ली। इसी खबर को शनिवार के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित किया गया तो सुबह के वक्त ही टीम ने पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस मौके पर टीम के सदस्य दीपेंद्र, करनसिंह, जीतेंद्र पांडे, आशीष, राम मिलन आदि रहे। वहीं एसडीओ राजेश पटेल का कहना है कि लाइन चालू कराने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ बातचीत कर कोई फैसला किया जाएगा। फिलहाल कटिया नहीं लगने दी जाएगी और तार पर कपड़े भी नहीं सूखने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed