{"_id":"67e5a333d66689fe7209726b","slug":"the-teacher-created-a-ruckus-accusing-the-bank-employee-of-exploitation-orai-news-c-224-1-ori1001-127367-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शिक्षिका ने बैंककर्मी पर शोषण का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शिक्षिका ने बैंककर्मी पर शोषण का आरोप लगा किया हंगामा
Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। शिक्षिका ने बैंक में पहुंचकर कर्मी पर शादी न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे परिसर में खलबली मच गई। युवती का आरोप है कि बैंककर्मी शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। पुलिस दोनों को थाने ले गई और उनसे पूछताछ की।
कस्बा स्थित एक बैंक में गुरुवार को 28 वर्षीय युवती पहुंचकर हंगामा करने लगी। उसने एक बैंक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। युवती के साथ उसका पिता भी था। युवती ने बताया कि वह बांदा स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका है। उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए कदौरा बैंक में तैनात कर्मी से हो गई।
आरोप लगाया कि बैंक कर्मी ने बांदा पहुंचकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने की बात करता रहा। वह पहले से शादीशुदा है।
उसका अपने फौजी पति से 27 फरवरी 2025 को तलाक हो गया था। बताया कि शादी से पहले भी उक्त कर्मी उसके साथ संबंध बनाता रहा है।
एक मार्च को भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि मामला बांदा जिले का है, जांच की जा रही है।