{"_id":"6898f56d44baa850040abccb","slug":"the-streets-were-filled-with-water-due-to-rain-the-drains-were-also-overflowing-orai-news-c-224-1-bnd1005-133098-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बारिश से गलियों में भरा पानी, नाला भी आया उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बारिश से गलियों में भरा पानी, नाला भी आया उफान पर
विज्ञापन
उरई। लगातार हो रही बारिश ने शहर में जलभराव की समस्या को फिर से गंभीर बना दिया है। शांति नगर का नाला रविवार को उफान पर आ गया और पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। शांति नगर और रामनगर की गलियों में जलभराव की समस्या पिछले नौ दिनों से बनी हुई है। जैसे ही पानी कम होता है, फिर से बारिश शुरू हो जाती है और पानी का स्तर बढ़ जाता है। कई गलियों में अभी भी पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है।
रविवार को करीब चार बजे बारिश शुरू हुई, जो शाम छह बजे तक रुक-रुककर होती रही। इस दौरान कई जगह जलभराव और बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें बारिश से डर लगने लगा है, क्योंकि हल्की बारिश में भी पानी घरों के अंदर घुस जाता है।
वार्ड नंबर-1 के सभासद जितेंद्र याज्ञिक ने बताया कि यहां गलियों से पानी नीचे नहीं उतर रहा है। शहर या आसपास के इलाकों में बारिश होते ही नाले का पानी यहां बढ़ जाता है और गलियां जलमग्न हो जाती हैं। जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। रविवार की सुबह से उमस भरा मौसम रहा। दोपहर में तेज धूप निकली, लेकिन इसके बाद हुई बारिश से थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि राहत के साथ ही जलभराव की समस्या ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी।