{"_id":"596515da4f1c1b72658b463e","slug":"the-strategy-of-the-employment-movement-created-by-the-employment-attendants","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते पंचायत मित्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाते हुए मंगलवार को ठढ़ेश्वरी मंदिर में बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मांगों पर विचार विमर्श किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष गिरीश राजावत ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक कई वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी मांगों पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। समस्याओं के समाधान के लिए चार जुलाई को एक दिवसीय उपवास भी रखा था।
जिला महामंत्री सुनील यादव ने कहा कि नगर निकायों में शामिल हो चुकी ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सेवकों को रिक्त पड़ी ग्राम पंचायतों में समायोजन किया जाए और उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। बाद में इन लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हरवेंद्र पटेल, आलोक निरंजन, पवन, गजेंद्र सिंह, अनिल वर्मा, सुरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।