फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The speeding vehicle rammed the cycle rider

तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Thu, 04 Jul 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The speeding vehicle rammed the cycle rider
घटनास्थल पर मौजूद वृद्ध के परिजन। - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। ग्राम भदारी के पास तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भदारी निवासी राजमिस्त्री खेमराज वर्मा (70) पुत्र छेदीलाल गुरुवार की सुबह साइकिल से पनयारा से लौट रहा था। जैसे ही उसकी साइकिल कोंच-उरई मुख्य मार्ग पर ग्राम भदारी के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने खेमराज को रौंद दिया और मौके से भाग निकला। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए थे। घर की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा बुझा कर शांत किया। इलाकाई लोगों का कहना है कि सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed