{"_id":"68b0a033bf3f2aa1d4061a10","slug":"the-soldier-went-on-duty-his-girlfriend-did-not-leave-even-after-three-days-orai-news-c-224-1-ori1001-133878-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ड्यूटी पर पहुंचा फौजी, प्रेमिका की तीन दिन बाद भी नहीं हुई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ड्यूटी पर पहुंचा फौजी, प्रेमिका की तीन दिन बाद भी नहीं हुई विदाई
विज्ञापन
उरई। प्रेमिका से मिलने पहुंचे फौजी की जबरन शादी होने के बाद वह चकमा देकर भाग गया था। तीन दिन बाद प्रेमिका ने चुर्खी थाने में फौजी के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि युवक घटना के बाद अपने ड्यूटी पर जम्मू पहुंच गया है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी फौजी का चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को वह पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। इसके बाद उसने कालपी में युवती को बुला लिया। पीछे से पहुंचे परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और पुरोहित बुलाकर उनकी शादी करवा दी थी।
शादी के बाद वह रात को लघुशंका की बात कहकर घर से भाग गया था। बताया गया कि वह अपने ड्यूटी पर जम्मू पहुंच गया है। जबकि तीन दिन से प्रेमिका मांग भरे फौजी के आने की उम्मीद करे बैठी है। तीन दिन बाद भी वह जब नहीं पहुंचा तो प्रेमिका ने गुरुवार को चुर्खी थाने में फौजी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
बताया कि फौजी ने तीन वर्ष से शादी का झांसा देकर शोषण भी किया। दूसरी जगह शादी तय होने की बात छुपाई। अब वह शादी के बाद ड्यूटी में जम्मू भाग गया है। थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में अगर समझौता नहीं होता है तो निश्चित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।