फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The soil of the culvert collapsed, the road was closed

Jalaun News: पुलिया की मिट्टी धंसी, रास्ता बंद

Sun, 20 Jul 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The soil of the culvert collapsed, the road was closed
आटा। बारिश से परासन ग्राम पंचायत के मजरा अलमोरी डेरा को जोड़ने वाली संपर्क मार्ग की पुलिया की मिट्टी धंस गई है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से इस पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। गांव के लोग अब जान जोखिम में डालकर पुलिया पार कर रहे हैं। वहीं, संपर्क मार्ग पर भी लगभग तीन किलोमीटर का क्षेत्र दलदल में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

करीब दो हजार की आबादी वाले अलमोरी डेरा के ग्रामीणों के लिए हर साल बारिश मुसीबत लेकर आती है लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पुलिया 2011-12 में मनरेगा के तहत बनाई गई थी। तब से अब तक सिर्फ एक बार इसकी मरम्मत हुई थी। अब पुलिया पूरी तरह जर्जर हो गई है।
विज्ञापन

पुलिया संकरी होने के कारण खेतों का पानी भी ठीक से निकल नहीं पा रहा है। इससे सड़क के दोनों किनारे कटान तेज हो गया है। ग्रामीण रामौतार, देवेंद्र, बद्री मुखिया ने बताया कि अब न तो वाहन निकल पा रहे हैं, न ही पैदल चलना सुरक्षित है। चार पहिया वाहन, स्कूली वाहन 18 किमी का चक्कर काटकर करमचंदपुर होते हुए यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार ग्राम प्रधान को शिकायत दी गई, लेकिन बजट का हवाला देकर उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। परेशानी से तंग आकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया था। गांव के पोलिंग बूथ पर एक भी मत नहीं पड़ा। इसके बावजूद अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।




बच्चों की पढ़ाई और इलाज सबसे ज्यादा प्रभावित
फोटो 7- राकेश
ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि परासन तक सीधा रास्ता सिर्फ तीन किलोमीटर का है, लेकिन टूटी पुलिया के चलते अब वाहनों को करमचंदपुर होते हुए 18 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।



फोटो 8- विजय
गांव के विजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस वाले खराब रास्ते और टूटी पुलिया के चलते गांव आने से मना कर देते हैं। गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को खुद 15 किलोमीटर दूर कालपी-चंडौत रोड तक ले जाना पड़ता है।


वर्जन-
ब्लॉक और जिला स्तर पर पुलिया और सड़क निर्माण के लिए बात की जाएगी और जल्द समाधान निकाला जाएगा।
विनोद चतुर्वेदी, विधायक



वर्जन-
बीडीओ को निर्देशित किया गया है कि गांव का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें। टूटी पुलिया को प्राथमिकता पर दुरुस्त कराया जाएगा।
अतुल कुमार, एसडीएम कालपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed