फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The SIT team questioned the staff at Kuthaund police station

Jalaun News: एसआईटी टीम ने कुठौंद थाने में स्टाफ से की पूछताछ

Wed, 10 Dec 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The SIT team questioned the staff at Kuthaund police station
फोटो - 23 मृतक अरुण राय की फाइल फोटो।
उरई। कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की गोली लगने से हुई मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी ने अब एसआईटी टीम में दो और लोगों को शामिल किया है। अब पांच सदस्यीय टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल करेगी। टीम ने मंगलवार को कुठौंद थाने में स्टाफ से पूछताछ की।
विज्ञापन


कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की थाना परिसर स्थित अपने आवास में शुक्रवार को पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी माया की तहरीर पर पुलिस ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इंस्पेक्टर की मौत कैसे हुई। इसकी जांच करने के लिए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। मंगलवार को टीम में दो सदस्यों को और शामिल किया गया है। इसमें एक महिला सिपाही भी शामिल है। अब पांच सदस्यीय टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को टीम के सदस्यों ने थाने के स्टाफ से पूछताछ की। अभी उनसे कई राउंड में पूछताछ की जाएगी। वहीं, आरोपी महिला सिपाही का कहना है कि जब वह थाना प्रभारी के आवास पर पहुंची थी तो वह लहूलुहान हालत में पड़े थे। एसआईटी पूरे मामले की जांच हर बिंदु पर कर रही है।

फोटो - 23 मृतक अरुण राय की फाइल फोटो।

फोटो - 23 मृतक अरुण राय की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed