फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The shock of the death of the farmer crop drying

फसल सूखने के सदमे से किसान की मौत

Sat, 13 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 13 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The shock of the death of the farmer crop drying
पानी न मिलने से मटर की फसल को सूखता देखकर किसान की हालत बिगड़ गई और सदमे
विज्ञापन
से उसकी मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पहुंचे और किसान के परिजनाें को ढाढ़स बंधाया। उन्हाेंने मामले की जानकारी डीएम रामगणेश को दी तो उन्हाेंने गांव लेखपाल को भेजकर जांच कराई है।

डकोर थाना क्षेत्र के गांव काबिलपुरा निवासी रामगोपाल (58) पुत्र बेनी प्रसाद के पास एक हेक्टेयर जमीन है। कई सालाें से लगातार सूखा व अन्य प्राकृतिक आपदाआें के कारण उसने बैंक व साहूकाराें से करीब पांच लाख रुपये का कर्ज भी ले रखा था। इस बार भी बारिश नहीं होने से उसकी फसल सूख रही थी। वह चार दिन से सिंचाई के लिए पानी के लिए दौड़ लगा रहा था

लेकिन पानी नहीं मिल पा रहा था। परिजनों के मुताबिक शनिवार को रामगोपाल सुबह फावड़ा लेकर खेत पर गया था लेकिन पानी का इंतजाम न हो पाने से खेत की मेड़ पर बैठ गया और सदमे से उसकी मौत हो गई। आसपास के किसानाें ने देखा तो

परिजनाें को सूचना दी। सूचना मिलने पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार पहुंचे और डीएम रामगणेश को मामले से अवगत कराया। उन्होंने किसान के परिजनाें को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। डीएम ने गांव में लेखपाल व कानूनगो को भेजकर जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed