फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The second day of the 1154 nomination Prdani

प्रधानी के लिए दूसरे दिन 1154 नामांकन

Fri, 20 Nov 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 20 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
The second day of the 1154 nomination Prdani
जालौन ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम
विज्ञापन
दिन प्रधानी के लिए लगभग 780 जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए लगभग 170 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण ब्लाक में प्रत्याशियों के साथ उमड़े समर्थकों की भीड़ से देवनगर चौराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। डकोर ब्लाक में भी दूसरे दिन ग्राम

प्रधानी पद के लिए 374 व ग्राम पंचायत सदस्य केे लिए 704 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। इस दौरान गहमागहमी की स्थिति रही। निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे दिन ग्राम प्रधानी के लिए 780 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 170 पर्चे भरे गए। बताते चलें, इससे पूर्व गुरुवार तक प्रधान पद के लिए 285

प्रत्याशियों तथा ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए 35 प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र जमा किए थे। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण ब्लॉक परिसर में संभावित प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा रहा। नामांकन को लेकर

दिनभर ब्लॉक गेट से लेकर देवनगर चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही। उधर मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार दूसरे दिन डकोर ब्लाक में नामांकन प्रक्रिया चालू रही। इस दौरान ग्राम प्रधानी पद के लिए 374 व ग्राम पंचायत सदस्य केे लिए 704 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed