फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The search for the young man and the innocent drowned in the river and drain continues, did not know

नदी व नाला में डूबे युवक व मासूम की तलाश जारी, नहीं चला पता

Sun, 16 Oct 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The search for the young man and the innocent drowned in the river and drain continues, did not know
रामपुरा। तीन दिन पहले नदी में डूबे युवक और मलंगा नाला में डूबी मासूम का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को पीएसी जवानों ने नाव से नदी में युवक की काफी तलाश की। वहीं, मायूस के परिजन उसके मिलने की आस में नदी के किनारे ही बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के मल्हानपुरा गांव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव का ही लालू (42) गए थे। संस्कार के बाद वह पहुज नदी के किनारे नहाने लगे, तभी पैर फिसलने से गहराई में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

शनिवार को भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, सिरसा कलार के रिनियां गांव में शुक्रवार को मलंगा नाला में डूबी राहुल कुशवाहा की पुत्री दीपा (6) को गोताखोर नाले में खोजते रहे। पूरे दिन की तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed