फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The rogue pulled the student out of the auto, behaved indecently with the police inspector

Jalaun News: शोहदे ने ऑटो से छात्रा को खींचा, दरोगा से की अभद्रता

Wed, 12 Mar 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 12 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The rogue pulled the student out of the auto, behaved indecently with the police inspector
कालपी (जालौन)। ऑटो में बैठ रही हाईस्कूल की छात्रा को मनचले ने हाथ पकड़कर खींच लिया। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी अभद्रता करने लगा। वहां मौजूद दरोगा ने ललकारा तो आरोपी उनसे भी उलझने लगा। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कालेज में मंगलवार को हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा थी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा भी दसवीं के सामाजिक विषय का पेपर देने स्कूल गई थी। पेपर होने के बाद वह अन्य छात्राओं के साथ वाहन आने का इंतजार करने के लिए स्टैंड पर खड़ी हो गई। तभी एक ऑटो आया और छात्राएं उसमें बैठने लगीं।
विज्ञापन

छात्रा जैसे ही उसमें सवार हुई तो वहां पहले से मौजूद महेवा गांव निवासी राघवेंद्र ने उसे हाथ पकड़कर खींच लिया। इससे वहां खलबली मच गई। छात्रा सन्न रह गई और रोते हुए शोहदों का विरोध करने लगी। इस पर आरोपी अभद्रता करने लगा। स्कूल की सुरक्षा में तैनात एक दरोगा ने छात्रा को छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपी उससे अभद्रता करने लगा। इस पर अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। करीब बीस मिनट तक यह हंगामा चलता रहा। सीओ एके सिंह ने बताया प्रधानाचार्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed