{"_id":"0183b5df70b91785e3103104aeafeac6","slug":"the-road-safety-message-to-school-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग को ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को
विज्ञापन
शहर के झांसी रोड स्थित एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में शहर के एसआर इंटर कालेज,
महर्षि विद्या मंदिर एल्ड्रिच स्कूल के करीब 120 प्रतिभागियों ने अलग-अलग
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना
कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से हादसों में कमी आती है। बच्चों में इस तरह के कार्यक्रम से जागरूकता आती है और वह अपने अभिभावकों को भी सचेत करते रहते है। इस दौरान सड़क दुर्घटना, कारण और निदान विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने भाग लेकर अपने अनुभवों को साझा किया। इसके बाद वाल पेटिंग प्रतियोगिता में भी
बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एआरटीओ प्रर्वतन धनवीर यादव ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट बांधे और गति सीमा कम रखे। इससे हादसे नहीं होते और सड़क पर लगे संकेतांकों को जरूर देखकर उनका अनुपालन करें। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन, सीओ जंग बहादुर सिंह ने भी बच्चों को यातायात नियम बताए। एल्ड्रिच विद्यालय के प्रबंधक अजय इटौरिया ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।