फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The riders crossed 18 thousand rupees while sitting on the bike

Jalaun News: बाइक पर बैठा कर टप्पेबाजों ने पार किए 18 हजार

Sun, 12 May 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 12 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The riders crossed 18 thousand rupees while sitting on the bike
कोंच। कोंच क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन शातिर अलग-अलग स्थानों पर लोगों को निशाना बना कर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्राम दोहर निवासी अनुपम कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे वह अपने घर से घमूरी रोड झलापठा के आगे मैंथा प्लांट के पास अपनी सब्जी की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास से दो बाइकों पर सवार पांच लोग आए और बातों में फंसाकर एक बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर सब्जी की दुकान से पहले उतार दिया। जब उसने अपनी जेब देखी तो 18 हजार रुपये पार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर कार्रवाई की बात कह रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed