फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The residents of Konch are still alive due to waterlogging

जलभराव से आजिज कोंच के बाशिंदे

Tue, 02 Feb 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The residents of Konch are still alive due to waterlogging
इलाके में भरा पानी दिखाते स्थानीय बाशिंदे - फोटो : ORAI
कोंच। कस्बे के आराजी लेन वार्ड नंबर 16 के बाशिंदे पिछले चार सालों से सड़क पर जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को इलाके की महिलाओं के सब्र का बांध टूटा तो वे अपनी तकलीफ बताने व्यथा सुनाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में भी पहुंचीं।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड नंबर 16 में जब्बार पुत्र सत्तार के मकान से लेकर करम बाबू कुरैशी के मकान तक पिछले चार साल से सड़क पर गंदा पानी भरा है। इसका कारण है कि सड़क निर्माण के वक्त की गई अनदेखी के कारण उसका पानी नालियों तक पहुंच ही नहीं पा रहा है, जिससे हर वक्त जलभराव की स्थिति बनी रहती है। नगर पालिका की ओर से भी अभी तक पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया जा सका है। इतना ही नहीं, आसपास के खाली प्लाट भी गंदे पानी से भर गए हैं। बारिश के दिनों में लोगों के घरों के आगे जलभराव बना रहता है।
विज्ञापन

आम रास्ते लबालब होने से राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोचिंग और स्कूल जाने बाले बच्चे इस गंदे पानी में फिसलकर चुटहिल हो जाते हैं। समस्या से निदान पाने के लिए कुछ लोगों ने स्वयं ही इधर उधर नालियां खोदकर पानी की निकासी का रास्ता बनाया है। इलाके के नदीम, समीर, जावेद, फरीद, समर, आसिफ, आरिफ, फिरोज, कल्लू आदि ने ऊंचाई से सड़क डलवाने की मांग की है। समस्या को लेकर एसडीएम जो नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी भी हैं, अशोक कुमार का कहना है कि समस्या उनकी जानकारी में आई है, नगर पालिका अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही इसका समाधान भी कराया जाएगइा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed