फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The primary charge against women is in murder

Jalaun News: महिला की हत्या में दो खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The primary charge against women is in murder
रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में महिला की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला के पुत्र ने गांव के दो लोगों पर रंजिश के चलते हत्या कराने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 12 से अधिक लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


थाना के जायघा गांव में गुरुवार रात मीना देवी (50) की घर के बाहर चारपाई पर सोते समय सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी तथा क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव के निर्देशन में रामपुरा पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन गुजरात के अंकलेश्वर में रह रहे महिला के पुत्र देवेंद्र सिंह ने रामपुरा थाने पहुंचकर गांव के सहदेव सिंह उर्फ लला व रन सिंह उर्फ बसंतू के विरुद्ध तहरीर दी। देवेंद्र का आरोप है कि वर्ष 2022 में उसकी बहन रचना देवी की मध्य प्रदेश के भिंड जनपद स्थित रायपुरा गांव में हत्या कर दी गई थी। इस मामले का मुकदमा गोरमी थाने में दर्ज है और वर्तमान में मेहगांव न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र का कहना है कि इस मुकदमे में समझौते के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। समझौता न करने की वजह से उसकी मां की हत्या करवा दी गई। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं सीओ अंबुज यादव का कहना है कि टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed