फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The populist promises plenty

खूब किए लोक लुभावन वायदे

Wed, 27 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 27 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The populist promises plenty
अपने जालौन दौरे के समय मुख्यमंत्री अखिलेश ने जमकर लोक लुभावन वायदे किए।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अगला साल चुनावी होने से सीएम और समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को खुश करना चाह रही है। यही वजह रही कि शाहजहांपुर में सोलर प्लांट के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री जन भावनाओं को संतुष्ट करते नजर आए। इसी क्रम में उन्होंने भरोसा

दिलाया कि अप्रैल तक बुंदेलखंड को 22 घंटे बिजली मिलने लगेगी। इस घोषणा का जनसमुदाय ने तालियों के साथ जोरदार स्वगत किया। बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने बड़ी समस्या बिजली पर कहा कि पिछले दिनों उन्होंने बुंदेलखंड के शहरी क्षेत्रों को 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 16 घंटे बिजली देनी की घोषणा की थी। वितरण व्यवस्था में खामी के चलते

इसे पूरा नहीं किया जा सका। इसे देखते हुए अब पहले वितरण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत यहां की ट्रांसमिशन लाइनों और पुराने तारों को बदलने, करीब एक हजार नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना, 33 हजार केवीए के करीब 50 से अधिक सब स्टेशनों के निर्माण का फैसला लिया गया है। इसमें जालौन में अकेले दस सब स्टेशनों का निर्माण किया

जाएगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल के अंत तक यह व्यवस्था पूरी कर यहां शहरी क्षेत्रों को 20 से 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों को 16 से 18 घंटे बिजली दी जाएगी। किसानों को बेतवा पर एरच में बनने वाले चेकडैम से सिंचाई की सुविधा बढ़ने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही जालौन में सूखा को देखते हुए 40 नए नलकूप लगाने का भरोसा दिलाया। इस बार भी सूखा

प्रभावित किसानों को राज्य सरकार की ओर से मदद का आश्वासन भी दिया। बताया कि समाजवादी पेंशन के तहत वर्तमान मेें प्रदेश के करीब 45 लाख लोगों को आच्छादित किया गया है। अब सरकार प्रदेश के सभी गरीबों को समाजवादी पेंशन देने की योजना बना रही है। सभी लाभार्थियों के खातों में सीधे पैसा डाला जाएगा। विद्यार्थियाें को भी आकर्षित करने की

कोशिश की। कहा कि वे निराश न हों। लैपटाप योजना बंद नहीं की गई है। आने वाले दिनों में मेधावी छात्र-छात्राओं को एक बार फिर लैपटाप वितरित किया जाएगा। कन्या विद्याधन योजना को भी आगे बढ़ाया जाएगा। लोगों को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हुए कहा कि सभी दस नगर पंचायतों को मुख्यालय से फोरलेन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। उरई डकोर मार्ग पर भी वर्तमान राज्य सभा सांसद चंद्रपाल यादव के अनुरोध पर फोरलेन सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।

भाजपा और बसपा पर भी हुए हमलावर
मुख्यमंत्री ने भाषण के माध्यम से बीजेपी और बसपा पर भी जमकर हमले बोले। कहा कि प्रदेश के विकास के मुद्दे से ध्यान बंटाने के लिए बीजेपी कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने का आरोप लगाती है। ये वही लोग हैं जो गाय, और बैल के नाम पर राजनीति करते हैं। उन्हें सपा पर आरोप लगाने का नैतिक अधिकार ही नहीं है। प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था की ओर

ध्यान दिया है। अप्रैल से पुलिस के 100 नंबर को पूरे प्रदेश में एक्टिवेट कर दिया जाएगा जिससे काल के 15 मिनट के भीतर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाएगी। इसी तर्ज पर समाजवादी एंबुलेंस सेवा 102 और 108 भी मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध होगी। इसके बाद बोले कि पूर्व की बसपा सरकार ने बिना सिर पैर के योजनाओं का क्रियान्वयन किया। बांदा

में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बना दी लेकिन यहां सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं की। बुंदेलखंड में बेतवा पर पुल का निर्माण शुरू कराया गया जो आज तक पूरा नहीं हुआ। अब सपा सरकार अगले दस महीने के भीतर इस पुल का निर्माण पूरा कराने जा रही है।

माया कहें, तो उनका भी जन्म दिन मना दें
भाषण के दौरान अखिलेश बोले कि पिछले दिनों मायावती ने पूछा कि नेताजी (मुलायम सिंह) के जन्म दिन पर सरकार ने कितना पैसा खर्च किया। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में कोई भी आरटीआई डालकर जानकारी ले सकता है। नेताजी का

जन्मदिन उनके बेटे ने मनाया वो भी अपने पैसे से। पूर्व की सरकार में मायावती का जन्मदिन उनके कंटीजेंसी फंड से आयोजित किया जाता रहा। इसकी जानकारी भी सबको होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुआ अगर चाहें तो उनका यह बेटा उनका भी जन्मदिन मनवा सकता है, हां पैसा सरकारी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed