फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The person who thrashed the petrol pump worker and snatched money was arrested

Jalaun News: पेट्रोलपंप कर्मी से मारपीट कर रुपये छीनने वाला गिरफ्तार

Thu, 14 Aug 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The person who thrashed the petrol pump worker and snatched money was arrested
फोटो 27- पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग - फोटो : संवाद
आटा। पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट कर उसके रुपये छीनने वाले आरोपी कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी ओम पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से एक बाइक व छीने गए रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव निवासी गौरव शुक्ला ने आटा थाना पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि वह रत्न मोटर्स के पेट्रोल पंप पर काम करता है। सोमवार की रात ड्यूटी करके करीब 10:30 बजे वह अपने घर जा रहा था। आटा थाना क्षेत्र के भभुआ मजार के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उससे शाहजहांपुर जाने का रास्ता पूछा और बाइक में लात मार कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसके जेब में रखा पर्स छीन लिया और उसमें रखे एक हजार रुपये छीन कर भाग गए।
विज्ञापन

तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने बाइक व छीने गए रुपये बरामद किए हैं। सीओ एके सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed