{"_id":"5e78f4508ebc3e774a6ba6d7","slug":"the-passenger-did-not-run-the-goods-train-broke-the-silence-orai-news-knp55207149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठप रही पैसेंजर ट्रेनें, मालगाड़ी ही गुजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठप रही पैसेंजर ट्रेनें, मालगाड़ी ही गुजरी
विज्ञापन
स्टेशन पर आरक्षित टिकटों की वापसी का लगा पंपलेट दिखाता कर्मचारी
- फोटो : ORAI
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सोमवार को पूरी तरह से ठप रहा। स्टेशन का सन्नाटा यहां से गुजरने वाली मालगाड़ियों ने तोड़ा। स्टेशन पर आए यात्रियों को समझा बुझाकर वापस कर दिया।
रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का संचालन 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद कर दिया है। रविवार को करीब दस ट्रेनों की आवाजाही हुई थी लेकिन सोमवार को एक भी पैसेंजर ट्रेन नहीं आई। स्टेशन पर कर्मचारी तो आए लेकिन यात्री नहीं पहुंचे। आधा दर्जन मालगाड़ियां जरूर गुजरीं और वे बिना रुके गंतव्य की ओर रवाना हो गई। टिकट खिड़की भी बंद थी। आरक्षण काउंटर पर सन्नाटा सा नजर आया। इक्का दुक्का यात्री टिकट रिफंड कराने के लिए आए तो वहां तैनात कर्मचारी ने यह कहकर उन्हें लौटा दिया कि 31 मार्च तक टिकट रिफंड भी नहीं होगा। वे अपना टिकट 31 मार्च से 21 जून तक कभी भी रिफंड करा लें, उनका पूरा पैसा बिना कटौती के वापस कर दिया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इससे संबंधित निर्देश कर्मचारियों को दे दिए गए है। साथ ही टिकट काउंटर पर इससे संबंधित सूचना चस्पा करवा दी गई है।
स्टेशन पर आने वाले लोगों को रोका
उरई। स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी जवान गश्त करते रहे। स्टेशन के उस तरफ बसे मोहल्ले के लोगों ने जब स्टेशन होकर बाहर निकलने की कोशिश की तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें फुट ओवरब्रिज के रास्ते सीधा स्टेशन के बाहर निकलने को कहा। कर्मचारियों के अलावा इक्का दुक्का ही यात्री स्टेशन पर दिखाई दिए।
विज्ञापन
चावल न उतारने की शिकायत
उरई। स्टेशन पर दो दिन से रखे एफसीआई के चावल की रैक न उतरने से ठेकेदार परेशान है। उसने अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। बता दें कि एफसीआई का चावल आया है और दूसरी ट्रैक पर सीमेंट और खाद की बोरियां पड़ी है। मजदूर न मिलने से चावल मालगाड़ी से नहीं उतारा जा सका है। जिससे ठेकेदार परेशान है। उसने अधिकारियों से शिकायत की है। सीबीपीएस एसके सोनकर का कहना है कि दूसरे ट्रैक पर खाद व सीमेंट रखा है। ऐसे में चावल उतारने से दोनों मिक्स हो जाएंगे। इसकी सूचना उन्होंने अधिकारियों तक पहुंचा दी है। संवाद

उरई रेलवे स्टेशनों पसरा सन्नाटा- फोटो : ORAI