फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The MP spoke to the GM regarding the stoppage of Holi special trains.

Jalaun News: होली स्पेशल ट्रेनों के ठहराव को लेकर सांसद ने जीएम से की बात

Tue, 24 Feb 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The MP spoke to the GM regarding the stoppage of Holi special trains.
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली दो होली स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों का उरई स्टेशन पर ठहराव न होने पर सोमवार को जालौन-गरौठा-भोगनीपुर से सांसद नारायण दास अहिरवार ने उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह से फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन

सांसद सोमवार को एक अन्य कार्य से स्टेशन पहुंचे थे, जहां यात्रियों ने उनसे शिकायत की कि मुंबई-कटिहार तथा उधना-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का इस बार उरई में ठहराव नहीं रखा गया है, जबकि पिछले वर्ष इनका स्टॉपेज था। यात्रियों की मांग पर सांसद ने तत्काल जीएम से संपर्क कर ट्रेन संख्या 09189/90 मुंबई-कटिहार साप्ताहिक स्पेशल तथा 09151/52 उधना-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल के ठहराव की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के रुकने से गुजरात, बिहार और मुंबई जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। सांसद ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने पत्र लिखकर और दूरभाष पर वार्ता कर इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराया था।
विज्ञापन

इस बार भी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टॉपेज दिया जाना जरूरी है। महाप्रबंधक ने सांसद को आश्वस्त किया कि मामले पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र ही दोनों ट्रेनों का उरई में ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा। सांसद ने उरई से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा की आवश्यकता भी उठाई। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक एसके खरे, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed