फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The movement of partisan politics

दलगत राजनीति से हटकर करें आंदोलन

Mon, 21 Mar 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 21 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
The movement of partisan politics
अनशनकारियों का माल्यापर्ण करते डॉ. एमपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
नगर की जनता के स्वाभिमान व हक के लिए जारी ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के आंदोलन में क्षेत्रवासियों को दलगत राजनीति से उपर उठकर जुड़ना होगा। यह बात नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एंव पूर्व सीएमओ डॉ. एमपी सिंह ने क्रमिक अनशन के 14वें दिन अनशनकारियों का मल्यार्पण कर अनशन पर बैठा बैठाने के बाद कही। नगर को रेलवे लाइन
विज्ञापन


से जोड़ने के लिए तहसील गेट के सामने चलाया जा रहा क्रमिक अनशन 14वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर गल्ला व्यापार संघ के तत्वाधान में धर्मेंद्र दीवौलिया, आत्माराम पांडेय, देवेंद्र दाऊ, विष्णु अग्रवाल, चिमन गुप्त को पूर्व सीएमओ ने मल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। इससे पूर्व 13वें दिन के अनशनकारियों को डॉ. एमपी सिंह ने जूस पिलाकर उनका
विज्ञापन


अनशन समाप्त कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास व नगर की जनता के स्वाभिमान व हक के लिए जो नगर की जनता द्वारा आंदोलन किया जा रहा हैं। उसमें सभी क्षेत्रवासियों को दलगत राजनीति से उठकर आपसी मतभेद भुलाकर योगदान देना चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राम किशोर गुप्त व वरिष्ठ अधिवक्ता असलम सिद्दकी ने कहा कि नगर व
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के विकास के लिए चल रहे क्रमिक अनशन में आकर अभी तक किसी भी सक्षम अधिकारी व केंद्र सरकार के किसी भी नुमाइदे ने अनशनकारियों की समस्याओं को सुनने की भी जहमत नहीं उठाई। इसे अधिकारियों व केंद्र में सत्तारूढ़ दल के नेताओं की संवेदनहीनता ही कहा जाएगा।   इस मौके पर उमाशंकर चतुर्वेदी, हरिश्चंद्र यादव, थोपन यादव, मंसब खां,


गौरीश द्विवेदी, रामेंद्र त्रिपाठी,  सफीक राईन, जर्रार अहमद, कामरेड कमलाकांत वर्मा, इमरान अंसारी, जाहिदउल्ला अंसारी, हर्षित चौरसिया, रमेश चंद्र हूंका, गुड्डन भदौरिया, सामीर अली, मनोज रिछारिया, अशफाक राईन, सूर्या यादव, देवी दयाल वर्मा, सोमिल याज्ञिक, विजय साहू, साजिद मित्री, प्रदुम्य दीक्षित, राजू यादव, अहमद राईन आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed