फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The miscreants looted the couple on the strength of the gun

तमंचे के बल पर बदमाशों ने दंपति को लूटा

Sun, 19 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the couple on the strength of the gun
लूट का शिकार हुए दंपति - फोटो : ORAI
उरई/आटा। एक ओर नोडल अधिकारी आईजी सुभाष बघेल अपराधों पर रोक लगाने की बात कर रहे हैं वहीं थाना पुलिस की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में नोडल अधिकारी दो दिन के प्रवास पर है और इसी दौरान असलहों से लैस बदमाशों ने दंपति के साथ लूटपाट की और पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। मामला आटा थाना क्षेत्र के इटौरा मार्ग का है। आटा पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार देर रात कदौरा क्षेत्र के करमचंदपुर गांव निवासी सफाई कर्मचारी ठकुरी अपनी पत्नी कल्लो के साथ आटा के गांव क्योलारी से लौट रहा था, तभी पिपरायां के पास स्थित पुलिया के निकट एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ठकुरी की बाइक को ओवरटेक कर रोका और फिर उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर पत्नी के गले में पड़ा मंगलसूत्र खींच लिया।
विज्ञापन

मंगलसूत्र में सोने का एक लाकेट भी था, इतना ही बाइक सवार बदमाशों ने पति पत्नी के पास जो भी नगद रुपये और कागज थे, सभी छीन लिए। सफाई कर्मचारी ने बताया कि कुछ ही देर बाद उधर से मैजिक गुजरी तो दोनों पति पत्नी ने मैजिक सवार लोगों को आपबीती बताई और उन्हीं के फोन से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आटा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले आटा थाने पहुंचे थे नोडल अधिकारी
दो दिन पूर्व अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान जिले में आते ही नोडल अधिकारी आईजी सुभाष बघेल सबसे पहले आटा थाने ही पहुंचे थे। उन्होंने आटा पुलिस को अपराधों के नियंत्रण के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद भी लूट की घटना आटा में ही होना पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल रहा है।
लूट और चोरी का भी नहीं हुआ खुलासा
बीते दस दिन के भीतर आटा थाना क्षेत्र में मुर्गा फार्म संचालक के साथ सवा लाख की लूट की घटना हुई है और इसी तरह दो दुकानों से चोरी की भी वारदात हो चुकी है लेकिन दोनों में से किसी भी घटना का भी अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इससे भी व्यापारियों में रोष है।

हाईवे छोड़ हटती नहीं पुलिस
इलाकाई लोगों की मानें तो आटा पुलिस सिर्फ हाईवे पर ही नजर आती है। कस्बे और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की कोई गश्त नहीं रहती है। इसके चलते जुआ और अवैध शराब का कारोबार भी फलफूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed