{"_id":"571129994f1c1b7e124a6ba6","slug":"the-mercury-climbed-to-42-degrees-suffering-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा चढ़कर 42 डिग्री, जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा चढ़कर 42 डिग्री, जनजीवन बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
गर्मी के चलते सड़क पर छाया सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिन का पारा 42 डिग्री पार कर गया। तेज धूप व लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते नजर आए। दोपहर के समय लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारो में इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। वहीं गर्मी से निजात पाने के लिए गन्ने के रस व शीतल पेयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
शुक्रवार को अप्रैल में मई जैसी गर्मी का एहसास हुआ। पारा 42 डिग्री के ऊपर पहुंचा तो लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आने लगीं। सुबह नौ बजे तक मौसम में काफी गर्माहट आ गई थी। दोपहर 12 बजे हालत यह हो गई कि सूरज की तपिश के चलते लोग घर में दुबकने को मजबूर हो गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। इक्का दुक्का लोग सड़कों पर दिखाई दिए।
वह भी गर्मी से बचने के लिए मुंह व हाथ ढककर घरों से बाहर निकले। शाम पांच बजे के बाद सूरज की तपिश कुछ कम होने पर लोग घरों से बाहर निकले। इससे बाजार फिर से गुलजार
विज्ञापन
हो उठे। आने वाले समय में गर्मी और भी मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विशेषज्ञ पुरुषोत्तम दास का कहना है कि अगले कुछ दिनों में सूरज की तपिश और बढ़ेगी। इससे पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।