{"_id":"67c1f0109a007032830bf5a7","slug":"the-main-road-constructed-at-a-cost-of-rs-475-crores-started-crumbling-within-ten-months-orai-news-c-224-1-ori1005-126406-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दस माह में ही उखड़ने लगी पौने चार करोड़ से बनी मुख्य सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दस माह में ही उखड़ने लगी पौने चार करोड़ से बनी मुख्य सड़क
Fri, 28 Feb 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
कालपी। पीडब्ल्यूडी द्वारा मुख्य बाजार तक जाने के लिए बनाई गई सड़क दस माह में ही बदहाल हो गई है। हालत यह है कि सड़क पर दोबारा गड्ढे हो गए हैं। लोगों की शिकायत पर ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत कराई है। लोगों का कहना है कि अनुमान था कि करीब दस साल तक लोगों को समस्या नहीं होगी, पर सड़क दस माह में ही उखड़ने लगी।
दस माह पहले पीडब्ल्यूडी ने तीन करोड़ 73 लाख से अमलतास चौराहे से लेकर फुल पावर चौराहा तक 1.700 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया था। लेकिन इस सीसी सड़क को दस माह भी नहीं हो पाए हैं और यह जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही एक मीटर साइड बाल इंटरलॉकिंग बिछाई जा रही है, वह भी धंस गई है।
नगर के व्यापारी अशोक पुरवार, सुनील पटवा, दीपू यादव, शिवम पुरवार, मनोज गुप्ता आदि ने बताया कि इस सड़क के निर्माण में ठेकेदार ने लाल बालू और सीमेंट की मात्रा का प्रयोग कम किया है। सड़क निर्माण में डस्ट का अधिक प्रयोग किया गया है। इसीलिए यह सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है।
विज्ञापन
कहा कि सभी को इस सड़क से आशा थी कि अब करीब दस साल परेशान नहीं होना पड़ेगा। कहा कि शुरुआती समय में ही उन्होंने इसका विरोध किया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार संखवार का कहना है सड़क निर्माण कर रही कंपनी का अभी पूरा भुगतान नहीं किया गया है। जब तक सड़क की जांच नहीं हो जाएगी। तब तक कंपनी का भुगतान नहीं किया जाएगा, फिलहाल सड़क की मरम्मत कराई जा रही है।