फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The junk in the factory area is not the reason for the murder of the soldier

Jalaun News: फैक्टरी एरिया का कबाड़ तो नहीं सिपाही की हत्या की वजह

Sat, 13 May 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 13 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
The junk in the factory area is not the reason for the murder of the soldier
फॉलोअप
विज्ञापन

पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से की पूछताछ, एसटीएफ ने तीन दिन से डाला हुआ है डेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। हाइवे चौकी पर तैनात सिपाही की हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती नहीं दिख रही है। पुलिस ने इस मामले में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की और कई को हिरासत में भी लिया है। इस मामले में एक कयास यह भी लगाया जा रहा है कि कहीं फैक्टरी एरिया से चोरी होने वाला कबाड़ तो सिपाही की हत्या की वजह नहीं बन गया है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
शहर के फैक्टरी एरिया में कई प्रतिष्ठा बंद पड़े हैं। यहां पर कई बार कबाड़ चोरी की घटनाएं सामने आ चुकीं हैं। इस क्षेत्र में कबाड़ चोरी करने के लिए चोर सक्रिय रहते हैं। पुलिस को मौके पर एक बोरी, चप्पल और गमछा मिला था। इस आधार पर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर सिपाही भेदजीत की सनसनीखेज तरीके से की गई हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

तीन दिन बीत गए अभी तक पुलिस की पकड़ से हत्यारोपी बदमाश दूर है। इस मामले में आधा सैकड़ा से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की है जिसमें ज्यादातर लोग वो है जो कबाड़ी का काम करते हैं। घटना वाले दिन से ही कानपुर एसटीएफ भी उरई में है और लगातार हत्याकांड की जांच पड़ताल में अपनी निगरानी रखे हैं पर इसके बावजूद किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिपाही की हत्या के बाद मौके से मिले गमछे व चप्पल के सहारे पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंचने की मशक्कत कर रही है जिसके लिए इन दोनों चीजों को झांसी फॉरेंसिक लैब भेजा गया था कि हत्यारोपीयों का कुछ सुराग मिल सके। ताकि हत्याकांड की सारी कमियों को जोड़ कर मुख्य आरोपियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed