{"_id":"62547127bc96055983564703","slug":"the-importance-of-education-was-told-by-taking-out-a-rally-orai-news-knp6906618104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक व छात्रों ने निकाली स्कूल चलो रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक व छात्रों ने निकाली स्कूल चलो रैली
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/रामपुरा। इकहरा गांव के प्राथमिक विद्यालय से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताकर जागरूक किया गया।
इकहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना श्रीवास्तव ने मेधावी छात्र दीपू, मोहन, शिवम पाल, दीपांजलि, काव्या, सचिन पाल को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला समन्वयक श्यामजी गुप्ता, डॉ शत्रुघ्न सिंह, रोहित, पूजा द्विवेदी, चरण सिंह, डॉ अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रामपुरा संवाद के अनुसार, ब्लाक रामपुरा के अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय टीहर में स्कूल चलो अभियान के तहत ग्राम प्रधान प्रदीप गौरव व बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रैली निकाली गई। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक मंगल सिंह, दीपक चौहान, गीता, अवधेश शुक्ला, नितिन आनंद पाल आदि मौजूद रहे।